jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों सहित श्रद्धालुओं को हो रही  परेशानी।,

हंडिया।स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई के नाम पर हजारों और लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं।लेकिन सरकार का यह स्वच्छता अभियान तहसील मुख्यालय हंडिया में दम तोड़ता नजर आ रहा है।स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों और मां नर्मदा के भक्तों को भुगतना पड़ रहा है।यह कहना गलत नहीं होगा कि हंडिया में पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण ग्रामीण बेहद परेशान हैं।पुराने बस स्टैंड के पास मां नर्मदा के सड़क घाट पहुंच मार्ग पर नालिया जाम होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं सहित दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन स्थानीय प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

मां नर्मदा के इस घाट पर नियमित रूप से सुबह-शाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है।गंदा पानी सड़क पर फैलने की वजह से हालात और बिगड़ रहे हैं।फोटो में आप देख सकते हैं कि यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।इस गंदे पानी से लोगों में तरह तरह की संक्रामक बिमारियों का खतरा बना हुआ है। यहां हालात अब ऐसे हो गए हैं कि इस रास्ते से निकलने के बाद ही लोग राहत की सांस ले पाते हैं ।लेकिन कोई भी इसकी सुध लेने वाला नहीं है।वैसे तो समय

- Install Android App -

समय पर प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाते हैं कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।लेकिन हंडिया के सरपंच सचिव स्वच्छता की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।न तो उन्हें अधिकारी का कोई डर ओर न ही सरकार के आदेश की चिंता और न ही गांव की चिंता।मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों के माध्यम से कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।

इनका कहना है।

नाली पर अभी रोक लगी हुई है। फिर भी कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करते है।

केशराम सचिव ग्राम पंचायत हंडिया।