jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण

कलेक्टर आदित्य सिंह की सहृदयता से दिव्यांग मेवानाथ को मिली व्हील चेयर, दौरे के दौरान सड़क पर दिव्यांग को घिसटकर चलते देखा कलेक्टर ने, फिर क्या कुछ ही देर में पहुंच गई व्हील चेयर, दिव्यांग ने कलेक्टर साहब को कहा धन्यवाद

हरदा / गुरूवार सुबह जब कलेक्टर श्री आदित्य सिंह अपने भ्रमण के दौरान सिराली नगर के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे तभी उन्होने अपने वाहन में से एक दिव्यांग को सड़क पर घिसटकर जाते हुए देखा। उन्होने वाहन रोककर तुरन्त ही सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राहुल शर्मा को निर्देश दिये कि इस दिव्यांग व्यक्ति को आज ही व्हील चेयर दिलाने की व्यवस्था करें। कुछ ही देर में सीएमओ श्री शर्मा ने दिव्यांग श्री मेवानाथ सपेरा निवासी पोखरनी को व्हील चेयर दिलाने की व्यवस्था कर दी। अब मेवानाथ बहुत खुश है क्योंकि अब उसे सड़कों पर घिसटना नहीं पड़ेगा।