jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदा ने सिटी कोतवाली में दिया शिकायती आवेदन, FIR दर्ज कराने की मांग

हरदा,आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सिटी कोतवाली थाना, हरदा में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवणीत सिंह बिट्टू के खिलाफ शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह कदम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार उठाया गया, जिसमें सभी ब्लॉक और जिला कांग्रेस इकाइयों को निर्देश दिया गया कि वे राहुल गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जाहिर की गई जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा सिटी कोतवाली थाना हरदा में जाकर आवेदन दिया, जिसमें रवणीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थकों के सम्मान के खिलाफ है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल एवं विधायक डॉ आर के दोगने ने कहा कि “राहुल गांधी जी देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी न केवल एक नेता का अपमान है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र और संविधान का भी अपमान है। हम मांग करते हैं कि रवणीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।”

- Install Android App -

आवेदन देने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज किया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कपिल फौजदार, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, विनोद पटेल, नागु पटेल, सुरेन्द्र विश्नोई, रामदीन पटेल एवं अमर रोचलानी, विजय सुरमा, दिनेश यादव, अहद खान, आमिर पटेल, आनंद पटेल, गंगाराम गुर्जर, कमल बास्ट, राहुल पटेल, राजेश पटेल, गौरीशंकार शर्मा, मुन्ना पटेल, योगेश चौहान, अयूब खान, अनिल सुरमा, राकेश सुरमा, सतीश राजपूत, सुनील विश्नोई, धर्मेन्द्र चौहान, कैलाश चतुर्वेदी, रमेश सोनकर, मुजाहिद अली, सतीश जगनवार, रमेश मालवीय, जावेद खान, अर्जुन पटेल, राघवेंद्र पारे, नितिन जोशी, गोरेलाल सीसोदिया, मुकेश पुनासे, आदित्य पटेल, महेश राठौर, सुरेश गुर्जर, जमना सावनेर, अजय सिंह राजपूत, बालकृष्ण पाटील, सत्यनारायण राजपूत, शैलेन्द्र दीक्षित, संस्कार जोशी, संजय पांडेय सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहें।