jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र एवं उप संचालक कृषि कार्यालय, हरदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत व जिला अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री ललित पटेल एवं श्री बसंत सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उप संचालक कृषि श्री जवाहर कासदे ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की तथा प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी।

- Install Android App -

कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों पर विस्तृत प्रकाश डाला, वहीं डॉ. मुकेश बंकोलिया ने बीज उपचार की वैज्ञानिक विधियों एवं उनके महत्व के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा झारिया ने किसानों को सोयाबीन की नवीन एवं उन्नत किस्मों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया गया तथा मत्स्य पालन एवं कुक्कुट पालन इकाइयों का शुभारंभ भी किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जागृति बोरकर एवं डॉ. रितेश बगोरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 200 किसानों ने सहभागिता की

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना तथा कृषि में रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम कर टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन किसानों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. पुष्पा झारिया द्वारा किया गया तथा अंत में उपस्थित अतिथियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।