jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई ।

हरदा: कोलीपुरा हरदा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित हुई । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप गौर ने सहभागिता कर किसानों, कृषि विशेषज्ञों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया।

प्राकृतिक खेती कृषि का भविष्य है, रसायनमुक्त खेती, मिट्टी की उर्वरकता संरक्षण, जल संवर्धन तथा किसानों की लागत कम कर आय बढ़ाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न प्रयासों की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बसंतसिंह राजपूत ,जिला पंचायत सदस्य कृषि स्थाई समिति सभापति ललित पटेल भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारीगण के साथ ही ,कृषि वैज्ञानिक,कृषक गण उपस्थित रहे।

प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा।