jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी

हरदा : म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज हरदा में की जाएगी।

- Install Android App -

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर प्ररूप-19 भाग-तीन, जिला स्तरीय प्ररूप-23, प्ररूप-25 प्रमाण पत्र एवं प्ररूप-26 ग की अधिसूचना तैयार करने हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय हरदा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी पन्नाम, शिक्षा विभाग हरदा के उ.मा. शिक्षक  नितिन सोनी, तहसील कार्यालय हरदा के सहा. ग्रेड-2  उमराव सिंह हरियाले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा के सहा. ई-गवर्नेंस प्रबंधक  अनुराग चौरसिया तथा जिला पंचायत कार्यालय हरदा के डाटा एंट्री ऑपरेटर  हरिओम गौर की ड्यूटी लगाई है।

जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक हरदा को सुरक्षा व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था तथा प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज को टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।