jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

खातेगांव: हाईवे की हालत खराब होने से गड्डो से बचने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने राह बदली

खातेगांव व कन्नौद नगर सहित खातेगांव से नेमावर तक नेशनल हाइवे की हालत बहुत खराब है। 

गांव के मार्ग से होकर हरदा पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

अनिल उपाध्याय  खातेगांव :

- Install Android App -

खातेगांव से नेमावर तक नेशनल – हाइवे की हालत खराब हो चुकी है। सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। इसके चलते बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर से हरदा जिले – के रातातलाई व खुदिया जाने के लिए खातेगांव क्षेत्र से निकले। विजयवर्गीय इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे से आने के बजाय सोनकच्छ, आष्टा होते हुए कन्नौद पहुंचे। यहां से भी सीधे खातेगांव, नेमावर जाने के बजाय वे सतवास, अजनास, साकट्या, बागदा होते हुए नेमावर पहुंचे और फिर हरदा के लिए रवाना हुए। नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने करीब 25 किलोमीटर का चक्कर लगाया। मंत्री नेमावर पहुंचे जहां उन्होंने सिद्धनाथ भगवान का जल अभिषेक किया।इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक आशीष शर्मा का नेमावर नगर परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह स्वागत किया। बागदा पहुचने पर पूर्व नप अध्यक्ष निलेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश रावड़िया, मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल सहित कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- समर्थन मूल्य पर खरीदी किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

मिडिया से चर्चा करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने का निर्णय लिया है। डबल इंजन सरकार के कारण किसानों के साथ ही अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए काम कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीदी किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है।