ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन 9 अगस्त को  मां नर्मदा मंदिर में यज्ञोपवीत धारियो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन 'पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे' नर्मदापुरम पुलिस का अनोखा अभियान जंगल में मवेशी चरा रहे युवक पर बाघ ने किया हमला हुई मौत कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए 50% टैरिफ: थरूर बड़ी खबर: दो दिनों के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा Harda: गैस एजेंसी मामले में मुशर्रफ की अग्रिम जमानत निरस्त! मासूमों की मंडी चलाने वाली 'लुटेरी दुल्हनें' बेनकाब

हरदा : कलेक्टर आदित्य सिंह के प्रयासों से हरदा दंत शक्ति अभियान को मिल रही गति, अभियान के तहत 1725 बच्चों के दांतों की जाँच की गई

हरदा / हरदा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ‘‘दंत शक्ति अभियान’’ चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में दंत शक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों के दांतों की जांच उनके स्कूलों में की जा रही है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चे अपने-अपने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के बाद नियमित रूप से टूथ ब्रश कर रहे हैं। इसके लिये सभी बच्चों को फ्लोराईड युक्त टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश भी प्रदान किये गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जिले की सभी 530 प्राथमिक शालाओं तक सामग्री पहॅुचाई जा चुकी है। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के जांच अभियान में अब तक प्राथमिक स्कूलों के कुल 1725 बच्चों के दांतों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 77 बच्चे चिन्हित किये गये है और उन्हें दंत चिकित्सा के लिये रैफर किया गया है।

- Install Android App -

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि दंत शक्ति अभियान के माध्यम से विद्यालय में बच्चों को सही ढंग से ब्रश करने का तरीका भी सिखाया जा रहा है। सभी बच्चों को छः माह तक नियमित ब्रश कराया जावेगा तथा उनकी ओरल हेल्थ संबंधी आदतों में सुधार लाया जावेगा। इस अभियान के तहत हर दो माह में बच्चों के दांतों की जॉच की जावेगी तथा विशेष शिविर लगाकर चिन्हित बच्चों को दंत क्षय, प्लाग, मसूड़ो की समस्या का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।