jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान जिले में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

टिमरनी के रहवासियों को धूल से मिलेगी निजात

सर्विस रोड़ पर ग्रेवल कार्य कराने के निर्देश

स्वास्थ्य संस्थाओं में एचपीवी वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर अजनाल नदी पर गुप्तेश्वर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल, टिमरनी में निर्माणाधीन रेल्वे ब्रिज, कमताड़ा में निर्माणाधीन रेल्वे ब्रिज एवं रोलगांव के क्षतिग्रस्त माचक नदी के पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अजनाल नदी पर निर्मित हो रहे पुल को समय सीमा में पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

टिमरनी में ब्रिज के निर्माण होने के कारण बनाये गये सर्विस रोड़ से उड़ रही धूल से आमजन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत सर्विस रोड़ पर ग्रेवल कार्य कराने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। रोलगांव के क्षतिग्रस्त पुल के समीप से वाहनों के आवागमन के लिये किये गये वेकल्पिक प्रबन्धों का भी कलेक्टर द्वारा इस दौरान निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गहाल में बालिकाओं को लगाये जा रहे एचपीवी वेक्सीन की व्यवस्था देखी एवं वेक्सीन लगवाने आई बालिकाओं से चर्चा भी की।

ग्राम मसनगांव में ग्राम पंचायत में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिये बनाये गये रिचार्ज पिट का कार्य पूर्ण नहीं पाये जाने पर, उसे पूर्ण करने के निर्देश दिये।