jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन प्रशिक्षण जारी

चतुर्थ दिवस राहत शिविरों के प्रबन्धन व पुनर्वास संबंधी प्रशिक्षण दिया

हरदा : भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नेतृत्व में भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव का 5 दिवसीय प्रशिक्षण 23 से 27 मार्च तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में जिले के महाविद्यालय के प्रोफेसर, प्राचार्य, विद्यालय के प्रतिनिधि, ग्रामीण एवं शहरी निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय कैडिट कौर होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेन्स वालेन्टियर एवं स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी ने राहत शिविरों का प्रबन्धन, भोजन पानी व स्वच्छता के संबंध में व्याख्यान दिया।

- Install Android App -

प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री संदीप चौधरी ने भूकम्प पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी।।

 प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस के द्वितीय सत्र में प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड हरदा श्री कोठारी ने आग के प्रकार, फायरएक्टीगुशर के उपयोग व प्रकार, बिल्डिंग स्ट्रक्चर पूटर्न एवं स्ट्रेंथ की जानकारी दी। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर जबलपुर श्री चौधरी ने हीच एवं नोट की जानकारी व प्रेक्टीस तथा अल्पकालीन जीवन रक्षा कौशल बचाव के संबंध में जानकारी दी।

प्रशिक्षण में हवालदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर ने आपदा उपकरणों का परिचय दिया तथा परिचालन के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण मे प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।