jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

हरदा: खेती में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर जैविक खेती को प्रोत्साहित करें! मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कान्फ्रेंस में ‘‘जनकल्याण अभियान’’ की समीक्षा की

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नर्मदापुरम् संभाग के तीनों जिलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत की गई कार्यवाही की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होने हरदा की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया से हरदा शहर में जनकल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, वन मण्डल अधिकारी श्री अनिल चौपड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि हरदा में जनकल्याण अभियान के तहत अधिकारी कर्मचारियों के दल घर-घर जाकर आवेदन ले चुके हैं। आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता के आधार पर आवेदकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होने कहा कि नागरिकगण जनकल्याण अभियान के तहत लगे शिविरों से काफी खुश है क्योंकि उन्हें आवेदन देने के लिये कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। घर घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जिले में जनकल्याण अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाही के बारे में बताया।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर संभाग के विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के विजन डॉक्यूमेंट 2047 के संबंध में जानकारी ली। उन्होने संभाग के सभी कलेक्टर्स व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीत लहर को ध्यान में रखते हुए नागरिकों के लिये अलाव व मुसाफिरों के लिये रैन बसेरा में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।

उन्होने ग्रीष्मकालीन मूंग फसल को हतोत्साहित करते हुए मक्का उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये भी कहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूंग उत्पादन में रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से कैंसर जैसी बीमारियां इस क्षेत्र में काफी बढ़ रही है। उन्होने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों से जनकल्याण अभियान के दौरान गांवों में रात्रि विश्राम करने के लिये भी कहा।