मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (29 जुलाई) को पुष्टि की कि इंग्लैंड, दिन-रात्रि एशेज टेस्ट की तैयारी के लिए दो दिवसीय गुलाबी गेंद मैच में प्रधानमंत्री एकादश से भिड़ेगा। यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड प्रधानमंत्री एकादश के साथ कई दिनों का मैच खेलेगा, क्योंकि 2022-23 सीजन तक यह हमेशा एक दिवसीय मैच होता था। यह गुलाबी गेंद का मैच 29 और 30 नवंबर को कैनबरा के मनुका ओवल में पहले और दूसरे टेस्ट के बीच खेला जाएगा। इसके तीन दिन बाद, इंग्लैंड 4 दिसंबर से गाबा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा,‘‘मैं प्रधानमंत्री एकादश टीम को अंतिम रूप देने के लिए चयनकर्ताओं के साथ बैठक करने को उत्सुक हूं, जिसमें मजबूत इंग्लिश टीम का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया भर से सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध प्रतिभाएं शामिल होंगी।‘‘ यह दौरा करने वाली टीम का दूसरा अभ्यास मैच होगा, जबकि पहला अभ्यास मैच पर्थ में शुरुआती टेस्ट से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अंतर-टीम मुकाबला था।
ब्रेकिंग
