jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

विकसित भारत – जी-राम-जी, 2025’ से संबंधित प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि

हरदा : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘विकसित भारत जी-राम-जी (रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों में 15 दिवस की वृद्धि की गई है।

यह निर्णय देशभर के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों को अधिक अवसर प्रदान करने तथा प्रतियोगिताओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

संशोधित अंतिम तिथियां इस प्रकार हैं – लोगो डिजाइन प्रतियोगिता हेतु माय गाव पोर्टल पर अब 4 अप्रैल 2026 तक आवेदन किये जा सकेंगे। इस हेतु पुरूस्कार राशि रूपये 50 हजार है। इसी प्रकार राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज प्रतियोगिता के लिये माय भारत पोर्टल पर 60 सेकंड्स फॉर माय विलेज’ अब 5 अप्रैल 2026 तक अपलोड किये जा सकेंगे।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभगियों को आकर्षक पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा विकसित भारत – जी-राम-जी क्विज प्रतियोगिता के लिये माय भारत पोर्टल पर अब 7 अप्रैल 2026 तक आवेदन किये जा सकेंगे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किये जायेंगे।

- Install Android App -

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक विचार, डिजिटल अभिव्यक्ति एवं ज्ञान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ते हुए “युवा शक्ति दृ पंचायत की प्रगति” के संकल्प को सशक्त बनाती है तथा विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक है।

‘विकसित भारत – जी-राम-जी अधिनियम, 2025’ के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, यह अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों के विस्तार, समावेशी विकास को बढ़ावा देता है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं नागरिकों से इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है, जिससे वे अपने रचनात्मक योगदान से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।