jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हंडिया: कंपकंपाती ठंड पर आस्था भारी :मां नर्मदा में स्नान को लेकर सोमवती अमावस्या पर धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम, लगाई आस्था की डुबकी

हंडिया।सोमवती मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम धार्मिक नगरी में उमड़ा। कंपकंपाती ठंड की ठंडी फिज़ाओं में शीत लहर की परवाह किए बगैर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदे हर के जय घोष के साथ मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।वही कुछ श्रद्धालुओं ने नौकाओं के माध्यम से नाभिकुंड पर पहुंच कर पूजा अर्चना की और नाभिकुंड की परिक्रमा की।अमावस्या पर्व पर मां नर्मदा में स्नान के लिए रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।कुछ श्रद्धालु बसों तथा निजी वाहनों से आ रहे थे तो कुछ पैदल ही पहुंचे।

- Install Android App -

सुबह-सुबह स्नानार्थियों की संख्या कम नजर आ रही थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई फिर स्नान ने तेजी पकड़ी और नर्मदा तटों पर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।कड़कड़ाती ठंड में स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।चूंकि तेज ठंड पड़ रही थी अतः डुबकी लगाते ही श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे।स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान रिद्धनाथ महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सुबह से शुरु हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा।अमावस्या पर्व के चलते तहसील मुख्यालय पर कई स्थानों पर लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा।बस स्टैंड चौराहे पर तो वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे।बसों सहित आटो चालक वाहनों को हर कहीं खड़ा कर सवारियां भर रहे थे।जिससे मार्ग में जगह-जगह वाहनों की लम्बी कतार लग रही थी।खैर जो भी हो लेकिन प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाएं भी की गई थी।