jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

किसानों को मिल रही सोलर पम्प की सौगात :  विशेष शिविर में 19 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई

हरदा : सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत हरदा जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा योजना के तहत हरदा जिले में 361 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतु चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत टिमरनी में गुरूवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं विभिन्न ईकाईयों के प्रतिनिधियों द्वारा 19 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई। उन्होने बताया कि शिविर में आये 34 किसानों की पहले से ही कस्टमर इंफॉर्मेशन फाईल पूर्ण की जा चुकी थी।