jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

मप्र.में जातिगत टिप्पणी पर दो पक्षों मे मारपीट अब तुम लोग कुर्सी पर बैठ रहे हो ! अपने घर के सामने कुर्सी पर बैठ आग सेंक रहे दलित परिवार पर जातिगत टिप्पणी कर धमकाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। 

प्रदेश मे अभी कुछ दिनों पहले दमोह मे दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। हालात ये है कि कुछ जगह सवर्ण समाज के लोग दलित वर्ग के लोगो के बदलते हालात बर्दाश्त नही कर पा रहे है। सरकार की योजनाओ से मिल रहे लाभ से अजा वर्ग के लोग समृद्ध हो रहे सवर्ण वर्ग के कुछ लोग टीका टिप्पणी करने से बाज नही आ रहे है। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में जाति गत टिप्पणी कुर्सी पर बैठने को लेकर दो परिवार आपस में लाठी और तलवार से एक-दूसरे पर वार किया दोनों परिवार के महिला-पुरुष सहित लगभग 10 लाेग घायल हुए है। तीन लोगों को अधिक चोट लगने पर जबलपुर रेफर किया गया है।

क्या था पूरा मामला

जिले के पाटन थाना क्षेत्र मे ग्राम बूढ़ी कोनी में अनिल बर्मन और रमेश बर्मन शुक्रवार की रात को अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर आग सेंक रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दीपक यादव आया और दोनों को कुर्सी पर बैठे देखा तो नाराज होकर उन्हे छोटी जाति का बताते हुए कुर्सी से उठने और नीचे बैठने को कहा। इस बात का अनिल और रमेश ने विरोध किया।

- Install Android App -

जातिसुचक शब्द बोल धमकाया

दोनो के कुर्सी से नीचे नही बैठने पर दीपक यादव आक्रोशित हो गया। उन दोनों के साथ मारपीट करने जातिसूचक शब्द बोलते हुए बराबरी न करने के लिए धमकाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण आए विवाद शांत कराया। सब अपने अपने घर चले गए।

देर रात दलित परिवार पर किया हमला

आधी रात जब सब लोग गहरी नींद मे सोये थे तब दीपक पिता मोहन यादव, चाचा कुंवर राज सहित पांच अन्य स्वजन के साथ रमेश बर्मन के घर पहुंचा। दीपक और उसके स्वजन लाठी, तलवार रखे थे।आते ही उन्होंने रमेश पर हमला कर दिया। उस पर तलवार और लाठी से प्रहार करने लगे। इस पर बर्मन परिवार के लोग बीच-बचाव के लिए आए तो दूसरे पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया।कुछ ही देर में दोनों पक्ष की ओर से तलवार और लाठियों के हमले होने लगे।अनिल, विक्की, महेश बर्मन और राजकुमार, मोहन, कुंवरमन, दीपक के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया है।