jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

दो पक्षों मे विवाद मे चली लाठी और तलवार, FIR दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। किसी बात पर हुआ मामूली सा विवाद बाद मे पूरी प्लानिंग बनाकर बदला लेने की नियत से हमला करना ऐसा ही कुछ मंगलवार को राजधानी में देखने को मिला।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो समुदाय के लोग बदला लेने की नियत से आमने-सामने आ गए।

ये मामला जहांगीराबाद की पुरानी गल्ला मंडी का है।जहां दो दिन पहले दो लोगों के बीच विवाद हुआ था।इसके बाद दोनो के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद मे दोनों तरफ से पत्थर बरसाए गए। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें लोग लाठियों और तलवारों के साथ नजर आ रहे हैं।जिसमे एक दुसरे को धमका रहे है।

अब हालात सामान्य है

- Install Android App -

विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और हालात काबू में किए। अभी स्थिति सामान्य है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विवाद की जड़ में क्या है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इनका कहना है।

दो दिन पहले दोनों पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसका बदला लेने के लिए मंगलवार सुबह एक पक्ष ने एकजुट होकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।

आशीष उपाध्याय थाना प्रभारी जहांगीराबाद भोपाल