jhankar
ब्रेकिंग
खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोगो से करीब 100 करोड़ ठगे 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पश्चिम बंगाल। सायबर अपराध की दुनिया मे एक नया शब्द बहुत ज्यादा चलन में आया है वह है डिजिटल अरेस्ट।

क्या है डिजिटल अरेस्ट

- Install Android App -

डिजिटल अरेस्ट ठगो द्वारा फेंका जाने वाला एसा जाल होता है जिसमें व्यक्ति फँसकर रह जाता है वह ठगो की नजर मे 24 घंटे रहता है उसकी हर एक हरकत पर नज़र रखी जाती है व्यक्ति खुद के घर मे कैद हो जाता है।ठग खुद को क्राईम ब्रांच या सीबीआई का अधिकारी बन कर आप पर जबरन एफ आई आर दर्ज होने की बात कह कर फँसाते फिर इससे बचने के लिए करोड़ो की मांग करते है। अपने कई अलग अलग बैंक खातो में रुपया ट्रांसफर करवाते है। इस अपराध के रोज मामले सामने आ रहे जिसमे पढ़े लिखे बड़े लोग आसानी से फंस जाते है। पुलिस अधिकारी भी इसमे उलझ चुके है।

9 दोषियो को मिली उम्र कैद

पश्चिम बंगाल के कल्याणी की एक अदालत ने देश में संभवतः पहली बार साइबर क्राइम के मामले में शुक्रवार को नौ दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन ठगों ने पिछले साल रानाघाट के एक निवासी से ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ की धमकी देकर एक करोड़ रुपये ठगे थे। इन नौ दोषियों को महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक महिला भी शामिल है। ये सभी एक बड़े साइबर गैंग का हिस्सा हैं।जिसने अब तक देशभर में 108 लोगों से कुल 100 करोड़ रुपये की ठगी की है।