1. FIFA वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट की तस्वीर साफ, बड़े उलटफेर
– नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर ग्रुप F में टॉप किया, राउंड ऑफ 32 में पहुंचा
– इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया, जर्मनी बाहर
– जापान-स्वीडन 1-1 से ड्रॉ, दोनों नॉकआउट में
– पहली बार 4 नए देश – कैप वर्दे, कुराकाओ, जॉर्डन, उज्बेकिस्तान – वर्ल्ड कप खेलेंगे
– मेसी, रोनाल्डो, ओचोआ. अपना रिकॉर्ड 6वां वर्ल्ड कप खेलेंगे़
2. अमेरिका में खसरे का प्रकोप, ‘खसरा-मुक्त’ दर्जा खतरे में
– साउथ कैरोलाइना में खसरे के 126 केस, 119 बिना टीके वाले
– टीकाकरण विरोधी आंदोलन और गलत सूचनाओं से वैक्सीन हिचक बढ़ी। अमेरिका 2027 में “खसरा-मुक्त” दर्जा खो सकता है
– WHO ने साफ किया: टीकों और ऑटिज़्म का कोई संबंध नहीं ।
3. दुनिया के 10 सबसे बड़े मानवीय संकट 2026 – IRC रिपोर्ट
– सूडान #1 : गृहयुद्ध में 1.5 लाख मौतें, 19.2 मिलियन लोग गंभीर भुखमरी में है।
– गाजा-फिलिस्तीन #2 : 70 हजार+ मौतें, 80% इमारतें तबाह, 90% लोग बेघर हुए।
– साउथ सूडान #3 : शांति समझौता टूटा, 28 हजार लोग अकाल की चपेट में
– रिपोर्ट: ये 10 देश दुनिया की 12% आबादी, पर 89% मानवीय संकट है।
4. WWDC 2026: 8 जून से Apple का बड़ा इवेंट, AI पर फोकस
– iOS 27, macOS 27 लॉन्च होंगे, Siri बनेगी स्मार्ट AI चैटबॉट
– Vision Pro, Mac, iPad के लिए भी बड़े अपडेट, पर हार्डवेयर लॉन्च नहीं
– टिम कुक का आखिरी WWDC हो सकता है, John Ternus नए CEO बन सकते हैं।
5. विश्व शरणार्थी दिवस 2026: 11.7 करोड़ लोग विस्थापित
– UNHCR: दुनिया में 4.2 करोड़ शरणार्थी, 11.7 करोड़ लोग घरों से विस्थापित
– थीम – “जब तक हर कोई सुरक्षित न हो जाए”। 1951 शरणार्थी कन्वेंशन के 75 साल पूरे
– नई दिल्ली में UN ने शरणार्थियों के साहस को सम्मान दिया ।
6. भारत ने WTO में कार्बन क्रेडिट योजना दिखाई
– भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन बिजली 53.21% पहुंचाई, 2030 का लक्ष्य 5 साल पहले पूरा
– GDP की उत्सर्जन तीव्रता 2005-2022 में 37.38% घटी
– जेनेवा में ‘भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना’ शोकेस की

