jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे आरोप नाम आया सामने! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इन्दौर। हिंदू किशोरियो और युवतियों को टारगेट कर पहले दुष्कर्म और फिर मतांतरण कराने के मामले विगत 3 वर्षो में कुछ ज्यादा आ रहे है। इन घटनाओ के पीछे सोची समझी साजिश के साथ किसी अपराधिक नेटवर्क या संगठन की भूमिका से भी इन्कार नही किया जा सकता है।

 

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने की फन्डिंग

इंदौर में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन कराने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। पुलिस पूछताछ में कादरी ने हिंदू युवतियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए जिन मुस्लिम युवकों को लाखों रुपये दिए थे, उन्होंने ही इसका राजफाश किया है। शनिवार रात पुलिस ने अनवर को दो प्रकरणों में आरोपित बनाकर छापे मारे लेकिन वह फरार हो गया।

 कादरी के ठिकाने पर मारा छापा

- Install Android App -

बाणगंगा पुलिस ने शनिवार रात सांवेर रोड निवासी दो युवतियों की शिकायत पर अल्ताफ खान और साहिल खान के विरुद्ध दुष्कर्म व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। आरोपितों ने वार्ड-58 के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया। कादरी ने कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त करो। टीआइ सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार आरोपियों के बयान के आधार पर अनवर कादरी को साजिश का आरोपी बनाया गया है। देर रात पुलिस ने उसके घर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।

 कादरी ने युवको को दिए दो लाख

आरोपी साहिल खान निवासी नरवल पर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। उसने करीब पांच महीने पूर्व पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी। 12 मई को वह बातचीत के लिए युवती को दोस्त के रूम पर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने 30 मई को स्कीम-54 में एक कैफे पर मिलने बुलाया और जबरदस्ती की।

धर्म परिवर्तन कराने के लिए होती फंडिंग

पुलिस की पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह मुसलमान है और युवती से भी कहा कि तुम भी धर्म बदल लो। उसने कहा कि तू जितना पैसा मांगेगी मैं दूंगा फिर युवती को जबरदस्ती बुरका पहनाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि अनवर कादरी से कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने दो लाख रुपये दिए थे। यह भी कहा कि इस काम को आगे बढ़ाओ। टीआइ के मुताबिक आरोपित अल्ताफ ने भी अनवर से एक लाख रुपये लेना स्वीकारा है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है। कादरी के अलावा भी अन्य लोगों की जांच की जा रही है।