मकडा़ई एक्सप्रेस 24 करताना। आंगन मिलन सेवा के तहत ग्राम पंचायत नौसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों और महिलाओं तक पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।
कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और कन्या पूजन कर बालिकाओं का सम्मान किया गया। ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच जगदीश चावरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सुधीर दुबे, पंच अशोक यादव, सहकार सचिव विनोद मांझी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता नायक, ज्योति सोलंकी, सहायिका आशा कार्यकर्ता सरोज नायर, ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वस्थ समाज और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का संकल्प लिया।

