jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

GJM चीफ बिमल गुरुंग गुट ममता सरकार से बातचीत को तैयार

कोलकाता: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) सुप्रीमो बिमल गुरुंग गुट पर्वतीय अंचल के स्थायी राजनीतिक समाधान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है। गुट के नेता लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) रमेश अल्ले ने एक बयान में कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में 40 वर्षों तक नि:स्वार्थ रूप से देश की सेवा करने के बाद मैं किसी भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि में खुद को कैसे शामिल कर सकता हूं या कानून का उल्लंघन के मामले में शामिल कैसे हो सकता हूं।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि मैं कैसे गोरखा रेजीमेंट और उसके वफादार दिग्गजों का अपमान कर सकता हूं। राष्ट्रीय नेता मुख्यमंत्री बनर्जी के लिए मेरे मन में अत्यधिक सम्मान है। हमें अपनी दृष्टि और विचार के साथ पवर्तीय क्षेत्र का स्थायी राजनीतिक समाधान करने की आवश्यकता है। हम बनर्जी के साथ इस पर संवाद करने के लिए तैयार हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) अलय ने मुख्यमंत्री के साथ गहरे संबंधों का हवाला देते हुए बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पहले ही मेल भेजा गया है।