jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट पकड़ी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। बहादुरगढ में गोल्ड फ्लैक की नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है।

साढ़े 7लाख सिगरेट 52 लाख की पकड़ी

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री से करीबन साढ़े 7 लाख नकली सिगरेट पकड़ी गई है। जिनकी कीमत करीबन 52 लाख रुपए आंकी गई है। गोल्डन्स गोल्ड फ्लैक, गोल्डन गोल्ड स्टार, गोल्ड फ्लैक मिंट स्विच और फ्लेयर स्पेशल फ़िल्टर सिगरेट की हजारों डिब्बियां पकड़ी गई है।

- Install Android App -

गुप्तचर विभाग और सीएम फ़्लाइंग की टीम गोल्ड फ्लैक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि और कानूनी सलाहकारों के साथ बहादुरगढ के एमआईई की फैक्ट्री नंबर 950 पर पहुंची। उस वक्त फैक्ट्री के दर्जन भर कर्मचारी सिगरेट बनाने और पैकिंग के काम में लगे हुए थे। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएचओ दिनकर ने बताया कि गोल्ड फ्लैक ब्रांड की नकली सिगरेट बनाई जा रही थी। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

नकली सिगरेट का तंबाकू हानिकारक

वहीं नकली सिगरेट बनाने में इस्तेमाल हो रहा तम्बाकू भी सवालों के घेरे में है। तम्बाकू की क्वालिटी भी खराब लग रही थी। जिसके कारण नकली सिगरेट स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा हानिकारक हो सकती है। फिलहाल कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।