jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Good News: अब आयुष्मान कार्ड के जरिए सालाना 5 लाख नही 10 लाख तक करा सकते है मुफ्त उपचार, केंद्र ने बदले नियम

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थी परिवार सालाना 5 लाख रुपए तक का मुक्त उपचार प्राप्त करते थे। लेकिन अब भारत सरकार द्वारा इस योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। बजट सत्र 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का विचार किया है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किए गए मुख्य बदलाव की जानकारी प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को सालाना ₹500000 तक का मुक्त उपचार प्रदान किया जा रहा है। इस योजना में भारत सरकार लाभार्थी परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाती है। आयुष्मान कार्ड धारी परिवार किसी भी सूचीबृद्ध अस्पताल में जाकर सालाना ₹500000 तक का मुक्त उपचार प्राप्त कर सकता है। योजना के अंतर्गत 1500 से अधिक बीमारियों का उपचार मुफ्त में किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत जरूरी पात्रता रखने वाले लाभार्थी परिवार अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी प्रदान की जा रही है।

गंभीर बीमारी को किया जाएगा शामिल –

- Install Android App -

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1500 से अधिक बीमारियों को शामिल किया जा चुका है। और इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सूची पर अस्पतालों में किया जा रहा है। इसी के साथ अब आयुष्मान भारत योजना में केंद्र सरकार गंभीर बीमारियों को भी शामिल करने पर विचार कर रही है। इस योजना के अंतर्गत अब भारत सरकार द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को भी शामिल किया जाएगा। एवं गरीब परिवारों को इन गंभीर बीमारियों के उपचार करने हेतु महंगे अस्पतालों में नहीं जाना होगा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अब इन बीमारियों का उपचार भी किया जाएगा।

स्वास्थ बीमा राशि को बढ़ाकर किया जाएगा 10 लाख रुपए –

अगर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारी नागरिक है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत सालाना ₹500000 का मुक्त उपचार मिल रहा था। परंतु अब वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आगामी वर्षों में योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को सालाना 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया जाएगा। इस योजना में स्वास्थ्य सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है।