jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

गोरखपुर: पिता के टॉर्चर का बदला लेने के लिए नाबालिग ने की भाई-भाभी और भतीजे की हत्या

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 गोरखपुर । जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार तड़के करीब 3 बजे ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। 16 साल के नाबालिग ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई अमित गुप्ता (35), भाभी रंजना गुप्ता (32) और 3 साल के भतीजे रेयांश की सोते समय हत्या कर दी। तीनों के शव एक ही कमरे में मिले।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना पर एसएसपी, एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मृतक अमित के पिता हरिलाल की तहरीर पर बांसगांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- Install Android App -

हत्या की वजह

शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। स्थानीय चर्चा के मुताबिक आरोपी नाबालिग अपने पिता के कथित टॉर्चर से परेशान था और उसी का बदला लेने के लिए उसने सोते हुए बड़े भाई की हत्या कर दी। आवाज सुनकर जागी भाभी और मासूम भतीजे को भी आरोपी ने मार डाला। एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना मृतक के छोटे भाई द्वारा की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

परिवार में मातम

घटना के बाद मृतक के बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ जाने से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।