jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भिलट बाबा के जयकारों के साथ सुप्रसिद्ध मेले का भव्य शुभारंभ, गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

सिवनी मालवा: आज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आस्था के केंद्र ‘भिलट बाबा मेले’ का पारंपरिक ‘निशान’ चढ़ाकर विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेणूका मृगेंद्र सिंह मंडलोई जी, और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मृगेंद्र सिंह मंडलोई जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष श्री राम भैया रघुवंशी जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार जी सहित समस्त जनपद सदस्य, सीईओ, और जनपद कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण जन मौजूद थे। अतिथियों ने बाबा के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।