jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरदा उमेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में भव्य प्रसादी कार्यक्रम

हंडिया (खंडवा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हंडिया तहसील के सोनतलाई पंचायत अंतर्गत ग्राम नवरंगपुरा में युवा बजरंग मंडल द्वारा भव्य प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खंडवा जिला के खामला गांव के जंगल में स्थित प्राचीन गुफा में भगवान शिव के भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं प्रातःकाल से विशाल प्रसादी वितरण का क्रम प्रारंभ हुआ जो देर दोपहर तक चलता रहा। आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन में विशेष भूमिका निभाई विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरदा श्री उमेश विश्वकर्मा ने। उनके नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Install Android App -

श्री उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि विगत चार वर्षों से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन निरंतर किया जा रहा है और आने वाले समय में इसे और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम भक्तिमय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

गोलू विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन द्वारा पत्रकार बंधुओं से निवेदन है कि विश्वकर्मा समाज की महत्वपूर्ण कार्यक्रम की खबर को अपने समाचार पत्र/चैनल में प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें।

यह कार्यक्रम समाज की एकता एवं विकास हेतु समर्पित है। धन्यवाद