jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

दादी रतन मोहिनी का प्रथम स्मृति दिवस ‘विश्व एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया

हरदा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन में राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी का प्रथम स्मृति दिवस ‘विश्व एकता दिवस’ के रूप में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुजनों ने उपस्थित होकर दादी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म स्मृति एवं राजयोग ध्यान के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में शांति, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इसके पश्चात दादी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षाओं को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर बीके राजेश ने दादी जी के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि दादी रतन मोहिनी जी का सम्पूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सादगी का अद्भुत संगम था। उन्होंने अपने जीवन के प्रत्येक क्षण को मानवता की सेवा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए समर्पित किया। दादी जी ने सदैव विश्व में शांति, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया और अपने दिव्य गुणों एवं मधुर व्यवहार से सभी के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

- Install Android App -

बीके किरण ने कहा कि दादी जी के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि हम अपने विचारों और व्यवहार में सकारात्मकता लाकर न केवल स्वयं को श्रेष्ठ बना सकते हैं, बल्कि समाज एवं विश्व में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

बीके रोशनी ने भी दादी जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन आध्यात्मिक मूल्यों की जीवंत मिसाल था। उन्होंने सदा प्रेम, शांति और सहनशीलता के माध्यम से सभी को जोड़ने का कार्य किया, जो आज के समय में अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर विश्व शांति एवं एकता के लिए संकल्प लिया और कुछ समय के लिए सामूहिक रूप से राजयोग ध्यान का अभ्यास कर दिव्य अनुभूति प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में दादी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।