jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हंडिया: भाजपा ने गुरुद्वारे में मनाया वीर वाल दिवस,गुरु गोबिंद सिंह जी के दोनों साहिबजादो को याद किया! 

हंडिया।गुरुवार को हंडिया स्थित गुरुद्वारे में भाजपा मंडल हंडिया द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया।

इस दौरान भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश पटेल के साथ भाजपाइयों ने सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे बेटे जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें उनकी शहादत को नमन किया।

- Install Android App -

मंडलाध्यक्ष मुकेश पटेल ने वीर वाल दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।उनके चार बेटे अजीत सिंह,जुझार सिंह,जोरावर सिंह और फतेह सिंह थे।उस समय मुगलों का शासन था।उस दौरान मुगलों ने गुरु गोबिंद सिंह जी को पकड़ने की खूब कोशिश की जिसके कारण उन्हें अपने परिवारजनों से बिछड़ना पड़ा।जिसके चलते गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह अपने रसोइए के साथ सुरक्षित स्थान पर चले गए।लेकिन लालच के कारण रसोईऐ ने उनके पुत्रों को मुगलों से पकड़वा दिया।मुगलों ने उन पर खूब अत्याचार किए और धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने लगे।लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया।

जिस कारण मुगलों ने 26 दिसंबर के दिन बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी को दीवार में जिंदा चुनवा दिया।इसलिए गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्रों के इस अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए साल 2022 में भारत सरकार ने हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज यहां एकत्रित होकर वीर वाल दिवस पर दोनों साहिबजादो की सहादत को याद कर नमन किया गया।इस मौके पर मंडलाध्यक्ष मुकेश पटेल,वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह खत्री,अवंतिका प्रसाद तिवारी,प्रफुल्ल अग्निहोत्री,शक्ति केंद्र संयोजक प्रभु दयाल धनगर,सुनील खत्री,कैलाश खत्री,सुनील वर्मा व राहुल सोनकर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।