jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण

हंडिया।बुधवार को हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम जुगरिया पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर ग्रामीणजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्रामीणजनों की मांग पर शासकीय प्राथमिक शाला जुगरिया के मेन गेट से शाला भवन की ओर सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु विधायक निधि से 07 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

- Install Android App -

उक्त कार्य का भूमि पूजन हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर किया गया उक्त सड़क मार्ग निर्माण कार्य के पूर्ण होने के उपरांत स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी।साथ ही हरदा विधायक द्वारा जनपद निधि की 01 लाख 47 हजार रूपये की राशि से शासकीस प्राथमिक शाला जुगरिया प्रांगण मे नवनिर्मित बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकपर्ण किया गया।ग्राम को मिली उक्त सौगातों के लिए ग्रामवासियों एवं शास. प्राथमिक शाला जुगरिया के स्टाफ एवं स्कूली बच्चों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का शाल-श्रीफल भेंट कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया व आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदीन पटेल,विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल,राजेश पटेल गोयत,ग्राम सरपंच राहुल पटेल भमोरी,प्रधान पाठक राजेश दुबे, कैलाश जाखड़,हटे सिंह,भूपेश बाबल,महेश राठौर,कालूराम सांगवा,विजय सिंह राजपूत,बोंदर जी सांगवा, उमेद सिंह राजपूत, अजय ठाकुर, गम्भीर सिंह सोलंकी, कैलाश पटेल, कल्याण सिंह तोमर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला मोरी, पदम सिंह राजपूत, जय सिंह मोरी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।