jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल को जल्द ही मिलेगा चौथा निशातपुरा रेलवे स्टेशन विधानसभा का शीतकालीन सत्र खत्म, CM मोहन यादव बोले- अनुपूरक बजट से होगा हर वर्ग का कल्याण भोपाल में जल्द पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो, मिलेगी 7 दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा हरदा न्यूज़ : नियम विरूद्ध खनिज उत्खनन पर 9 करोड़ से अधिक की शास्ति अधिरोपित हरदा न्यूज़ : समर्थन मूल्य धान, ज्वार व बाजरा के उपार्जन हेतु 2 खरीदी केन्द्र स्थापित हरदा न्यूज़ : शिक्षण सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी दी जायेगी जानकारी भोपाल : सिविल अस्पताल में मशीन बंद होने पर भड़के कलेक्टर TMC विधायक हुमायूं का ऐलान: अब ममता सीएम नहीं रहेंगी हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न सोना 182 रुपए ‎गिरा, चांदी में 1,362 रुपए की बढ़त

हंडिया :भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल और 40 बूथ अध्यक्षों का किया स्वागत। 

हंडिया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरदा जिले के नवागत पांच मंडल अध्यक्ष एवं हंडिया मंडल के अंतर्गत आने वाले 40 बूथ अध्यक्षों का आज शक्ति केंद्र संयोजक प्रभु दयाल धनगर द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा,हरदा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, हडिया मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद सिंह खत्री,अवंतिका प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल अग्निहोत्री, संजय सिंह पंवार,धर्मेंद्र व्यास,जनपद सदस्य मंजू धनगर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- Install Android App -

इस मौके पर जिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि 25 दिसंबर को सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं एवं उनके द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क आदि योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाए।वो पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बटोगे तो काटोगे हमें जात-पात का भेद दूर कर हम हिंदू है।

सिर्फ अब हमें एक ही बात अपने दिमाग में लाना है।और हिंदुत्व को एक करना है।साथ ही अतिथियों द्वारा सभी मंडल एवं बूथ अध्यक्षों को अटल जी का चित्र प्रदान कर पुष्पहार से स्वागत किया गया।इस दौरान पन्ना प्रजापति, सुनील कीर, लच्छू सिरोही,राजू सिरोही, सुनील वर्मा,राहुल खत्री सुरेश सारण मांगीलाल मंडलोई आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।