jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख हरदा : एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं, इससे कोई नुकसान नहीं हरदा : अब जिला चिकित्सालय हरदा में होंगे कान के ऑपरेशन हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत गोराखाल में स्क्रीनिंग शिविर 9 मार्च को हरदा : निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से हरदा : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी गेहूं उपार्जन पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह ... हरदा : नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने पक्षियों के लिए लगाए सकोरे हरदा : ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था व नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण स...

हंडिया। स्टिंग के बाद भी नहीं थमा एमआरपी घोटाला: बाजार में खुला खेल, बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा

हंडिया। मकड़ाई समाचार द्वारा हाल ही में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में एमआरपी 330 रुपये की राजश्री 390 रुपये में बेचे जाने का खुलासा हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन हंडिया बाजार में एमआरपी से अधिक वसूली का खेल अब भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार केवल एक-दो नहीं, बल्कि कई दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। छोटे दुकानदारों ने भी इशारों-इशारों में बताया कि उन्हें थोक स्तर पर ही महंगे दाम में माल दिया जा रहा है, जिसके कारण वे भी दबाव में हैं। सवाल यह है कि आखिर इस पूरे खेल का असली सूत्रधार कौन है?

उपभोक्ता अधिकार कानून के तहत किसी भी वस्तु को अंकित एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचना पूर्णतः अवैध है। इसके बावजूद खुलेआम 40, 50, 60 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है, तो यह सीधा-सीधा उपभोक्ताओं के साथ आर्थिक शोषण है।

नगर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़े स्तर पर उठाया जाएगा।

⚠️ मकड़ाई समाचार की चेतावनी

- Install Android App -

यदि संबंधित विभाग ने शीघ्र जांच अभियान नहीं चलाया, तो अगला स्टिंग और भी बड़ा होगा —

थोक सप्लायर से लेकर खुदरा दुकानदार तक, पूरी सप्लाई चेन का खुलासा किया जाएगा।

सबूत, बिल और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सच जनता के सामने रखा जाएगा।

नगरवासियों से अपील है कि यदि कहीं भी एमआरपी से अधिक वसूली हो रही हो तो प्रमाण सहित सूचना दें।

बहुत जल्द… एक और बड़ा खुलासा।