jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर

सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सरकार पर सूचना पहुंच रही थी कि राशन उपभोक्ता गेंहू को रखकर चावल बेच देते है। इस लिए अब यह नई व्यवस्था की गई है। 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल।प्रदेश मे राशन कार्ड धारियो के लिए नई खबर सामने आ रही है।

राशनकार्ड धारकों को चावल से अधिक गेंहू दिया जायेगा।प्रदेश के लोगो में चावल से ज्यादा गेंहू पर लगाव है।

PDS में चावल की जगह गेहूं की मात्रा बढ़ाये जाने की मप्र सरकार की मांग को केंद्र सरकार ने मान लिया है। प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया है,यह निर्णय न केवल जनहितैषी है, बल्कि यह केंद्र–राज्य समन्वय का भी एक अच्छा उदाहरण है।अब मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश की मांग को स्वीकार कर गेहूं का कोटा बढ़ाने और चावल का  कम करने का फैसला लिया है।

- Install Android App -

अब हितग्राही को गेहूं अधिक और चावल कम मिलेगा

मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकरी देते हुए बताया कि आज बहुत ख़ुशी का दिन है कि केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्य प्रदेश की बहुत पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया है।प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अब अधिक मात्रा में गेहूं मिलेगा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मैंने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस विषय में बात करने के बाद दिल्ली जाकर केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी और समस्या बताई थी जिसके बाद उन्होंने केवल तीन दिन में मध्य प्रदेश के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

75 प्रतिशत गेहूं और 25 प्रतिशत चावल मिलेगा

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि अब नई व्यवस्था के बाद मध्य प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को 75 प्रतिशत गेहूं और 25 प्रतिशत चावल मिलेगा, इस फैसले के बाद हर महीने हमें 1 लाख मीट्रिक टन गेहूं अधिक मिलेगा, यदि प्रति व्यक्ति  के हिसाब से देखें तो पहले 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं मिलता था अब 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मिलेगा।