मकड़ाई समाचार हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 विभाग एवं 34 प्रकोष्ठ बनाये गए हैं। जिसमे एक नया एवं महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ बनाया है। जिससे धार्मिक और आध्यामिक व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर इस प्रकोष्ठ की प्रथम प्रदेश अध्यक्ष भागवताचार्य युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी ने हरदा जिलाध्यक्ष के पद पर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद अक्षय उपरीत को नियुक्त किया हैं।
नियुक्ति से निश्चित ही कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी धार्मिक अध्यात्मिक गतिविधियाँ जिले में सम्पन्न होगी। जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में प्रकोष्ठ के प्रथम जिलाध्यक्ष अक्षय उपरीत का फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, हरदा जिला सह प्रभारी शिवराज चंद्रोल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द व्यास, कैलाश पटेल, पप्पू पटेल ने स्वागत कर बधाइयाँ दी।
उपरीत की नियुक्ति पर पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, प्रकाशगुरु वशिष्ठ, अशोक नेगी, हेमंत टाले, आदित्य गार्गव, अमर रोचलानी, सुप्रिया पटेल, अहद खान, मुन्ना पटेल, मुकेश पाराशर, अशोक मोयल, संजय जैन, शिवम् सराफ, पंडित पियूष उपाध्याय, नईम खान, राकेश उपरीत, पंडित महेश गुहा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रमेश सोनकर, संजय दिशोरे, सुनील गीते सहित समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाये बधाइयाँ दी।