jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

Harda ; विधानसभा निर्वाचन के लिये सी-विजिल एप के संबंध में प्रशिक्षण दिया |

हरदा : विधानसभा निर्वाचन के लिये जिला प्रशासन विभिन्न तैयारियां कर रहा है। इसी क्रम में सभी रिटर्निंग आफिसर, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम, आदर्श आचरण संहित पालन कराने वाली टीम, सेक्टर अधिकारी, व्यय निगरानी टीम एवं सभी नोडल अधिकारियों को सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सी-विजिल एप के संचालन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि निर्वाचन के दौरान कहीं कोई भी शिकायत मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुँचकर नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि सी-विजिल एप के माध्यम से नागरिकगण निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते है। एप में दर्ज शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग कर संबंधित अधिकारियों को उनका निराकरण करना होगा।