jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Harda: 17 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा करेगी जिले में प्रवेश, यात्रा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

हरदा। । मध्य प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों से जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं इसी क्रम में 17 सितंबर को प्रातः सीहोर जिले के बड़ी छिपानेर से हरदा जिले की छोटी छिपानेर में यात्रा प्रवेश करेगी ।उक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने दी। उन्होंने बताया की

यह यात्रा छिपानेर होते हुए भवन खेड़ी अबगांव होते हुए हरदा नगर में प्रवेश करते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउंड पर जनसभा होगी तत्पश्चात यह यात्रा उड़ा , चा उक्तरखेड़ा होते हुए टिमरनी पहुंचेगी वहां पर भी एक जनसभा होगी , जनसभाओं के साथ-साथ यात्रा के मार्ग में स्वागत सभाएं भी की जाएंगी उसके बाद गंजाल नदी के पुल पर सिवनी मालवा की विधानसभा में इस यात्रा का समापन होगा

इस यात्रा में हरदा जिले की उप यात्राएं भी शामिल होंगी जो हंडिया , खिड़कियां, हरदा ग्रामीण , रहटगांव एवं सिराली से निकलकर उनकी विधानसभाओं की जनसभाओं में पहुंचेंगी।

- Install Android App -

जन आशीर्वाद यात्रा में संभाग की टोली में देवी सिंह सांखला जिला महामंत्री ,हरदा जिले की जन आशीर्वाद यात्रा में यात्रा जिला प्रभारी मनील शर्मा, जिला सह प्रभारी दर्शन सिंह गहलोत, हरदा विधानसभा यात्रा प्रभारी राजू कमेडिया, टिमरनी विधानसभा यात्रा प्रभारी जगदीश सोलंकी, प्रिंट मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ,सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर को दायित्व दिए गए ।

इन यात्राओं में कृषि एवं कल्याण मंत्री हरदा विधायक कमल पटेल, टिमरनी विधायक संजय शाह सहित सभी जनप्रतिनिधि ,जिला पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार उप यात्राओं के भी प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए यात्राओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।