Harda Big News: तीन नकाबपोश बदमाशो ने मजदूर के ऊपर चलाई गोली, पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती
हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम नीमगांव में मंगलवार की सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक मजदूर के ऊपर गोली चलाकर भाग गए। गोली बारी की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल मजदूर राहुल पिता प्रकाश गोंड के पैर में गोली मारी हैं। घायल राहुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी पुलिस को दिए बयान में राहुल ने बताया कि वह देवास जिले के सतवास का रहने वाला है। वह नीमगांव में किसान के यहां मजदूरी का काम करता है। आज सुबह जब वह किसान रोहित झूरिया के खेत की मेढ़ से पत्थर उठा रहा था। इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गोली चला दी। गोली सीधे राहुल के दाएं पैर में लगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच शुरू की है। इस संबंध में सिविल लाइन टी आई संतोष सिंह चौहान को दो बार कॉल किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
इनका कहना है।
इस मामले में हम घटनास्थल की जांच करवाएंगे। युवक को गोली कैसे लगी,कल होशंगाबाद से एफएसएल टीम आयेगी। जॉच के बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगे।
अभिनव चौकसे एसपी हरदा।