jhankar
ब्रेकिंग
आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ...

Harda News: भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी की मात्रा को बढ़ाने की मांग की।

भारतीय किसान संघ तहसील हरदा ने किसानों की अनेक समस्याओं के लेकर अनुविभागीय अधिकारी कुमार शानू देवड़िया को ज्ञापन दिया| जिसमें
हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी बड़े इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटे से खरीदी की जाए, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी पिछले वर्ष की तरह 15.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मूंग फसल खरीदी शीघ्र प्रारंभ किया जाए | जिससे किसानों को मंडी में कम दाम पर अपनी उपज का विक्रय नहीं करना पढ़े| मंडी में ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसानों की FAQ उपज व्यापारी द्वारा समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदी न की जाए , खरीदी केंद्र पर टोकन की व्यवस्था की जाए जिससे मूंग खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलता रहे | किसान संघ सदस्य राजनरायण गौर ने बताया की हमारी मांगे नहीं मानी जायेगी तब उग्र आन्दोलन आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाब दारी प्रशासन की होगी | इस अवसर पर संभागीय सदस्य हरिशंकर जी सारण ( सरपंच साहब ) , जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र जी बांके ,जिला सदस्य ब्रजमोहन जी राठौर ,संतोष जी गौर ,तहसील अध्यक्ष अरुण पटवारे, बालक छापरे , राजनारायण गौर , संजय खोदरे , तहसील मंत्री विनय यादव ,राजेंद्र जी गुर्जर और अन्य किसान सदस्य उपस्थित रहें |