के के यदुवंशी सिवनी मालवा।शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने ओर खरीदने वाले 3 आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति जिनका नाम उदय उर्फ बंटू और अजय है जिसमें से उदय ने हल्के मेहंदी कलर का शर्ट और अजय ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है दोनों अपने साथ काले रंग के बेग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर पगढ़ाल टोल के आगे नहर के पास खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे है।
सूचना पर थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा टीम का गठन किया गया व मुखबिरो की सहायता से मिली जानकारी से अवगत कराकर उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हो गए। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल वताये गये स्थान पगढ़ाल टोल के आगे नहर के पास पहुंचा जहां अपने वाहन को खडा करके हमराही फोर्स एवं पंचान को जैसे ही मुखविर के बताये हुलिये के व्यक्तियों के साथ एक अन्य व्यक्ति जो खरबूजे रंग की शर्ट पहने खड़ा दिखाई दिया जिनके बीच दो काले रंग के बेग रखे हुये दिखाई दिए जो हमे देखकर थोड़ा सहम गये जिन्हे हमराह स्टाफ व पंचानो की मदद से घेराबंदी कर रोका एवं वही बैठा लिया और उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम । उदय उर्फ बंटू पिता विजय सिह उईके उम्र 31 साल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना शिवपुर 2 अजय पिता राजेश चावड़े उम्र 21 साल निवासी ग्राम छिपावड जिला हरदा 3 अजब सिह पिता अनूप सिह बंजारा उम्र 29 साल निवासी फरीदपुर बताया उक्त
तीनो व्यक्तियों को पकङकर वैधानिक तौर तरीके से तलाशी ली गई जो उक्त तीनो व्यक्तियों के पास 04 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 68 हजार रुपये का एवं एक मोटर सायकल हीरो कंपनी की एचए डीलक्स काले लाल रंग की एमपी 05 MW 5589 कीमती करीब 50 हजार रुपये का जप्त का कुल कीमती 118000 रु का जप्त किया गया एवं उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रं. 140/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीवद्ध किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही मे थाना शिवपुर स्टाफ के थाना प्रभारी शिवपुर विवेक यादव, कृपाराम मीणा, प्रधान सुनील मरकाम, अजय बावने ओमप्रकाश जाट, आर दीपक प्रजापति, राहुल कौशल, राजकुमार सहित पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका निभाई।

