jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

हरदा :  अंतराष्ट्रीय कवि स्वर्गीय माणिक वर्मा की स्मृति में होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

हरदा। स्थानीय बड़ा मन्दिर चौक हरदा में 21/12/2023 दिन शनिवार को रात्रि 8 बजे अंतराष्ट्रीय कवि व्यंग्यकार माणिक वर्मा की स्मृति में आयोजित होगा। हास्य कवि सम्मेलन के आयोजक राजकुमार वर्मा ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ कवि एवं कुशल मंच संचालक सत्यनारायण सत्तन करेंगे।

- Install Android App -

हास्य व्यंग्यकार की स्मृति में होने वाले कवि सम्मेलन में गुरु सक्सेना सांड नरसिंहपुरी, ओज कवि कमलेश राजहंस, डॉ अनु सपन श्रंगार रस, व्यंग्यकार राजेन्द्र गट्टानी, गीतकार अशोक चारण, संजय खत्री, मुकेश शांडिल्य हास्य रस, वंदना वर्मा दुबे श्रंगार रस एवं बाल कवि दुहित गौर अपनी कविताओं से शीतल पवन के साथ ठहाकों से गुदगुदाएंगे। शिरीष अग्रवाल ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए कार्यक्रम ठीक 8 बजे प्रारंभ हो जाएगा। कवि सम्मेलन में महिलाओं के लिए बैठक व्यवस्था विशेष रहेगी।