jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्हाईकला का किया निरीक्षण किया हरदा न्यूज़ : आंगनवाड़ी केन्द्रों में भोजन व नाश्ता गुणवत्तापूर्ण व सही मात्रा में मिले जिला कार्यक्र... प्राइवेट स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 20 जनवरी हरदा जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित पेंशनर्स अपने सेवाकाल के उल्लेखनीय अनुभव शेयर करें कोई भी समस्या हो तो अवगत कराएं - कलेक्टर इंदौर पहुंची भारत और न्यूजीलैंड की टीमें, 18 जनवरी को खेला जाएगा मुकाबला हरदा जिले में उर्वरक वितरण के लिए ‘ई-विकास प्रणाली’ का शुभारंभ उज्जैन में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार हरदा : ब्लॉक स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स सम्पन्न इंदौर : सराफा बाजार में नकाब प्रतिबंध, सुरक्षा और आजादी पर बहस छिड़ी

Harda Big news: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट से सोनखेड़ी में आदतन बदमाश ने की मारपीट , 90 हजार लूटे

हरदा। बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनखेड़ी शाम 6.30 बजे आरोहण फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ग्राम सोनखेड़ी समूह लोन की किस्त लेने के लिए गांव गया था। उसके साथ के ही एक युवक ने मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने करीब 70 से 90 हजार लूटे। पुलिस ने एजेंट की शिकायत पर मामले की जांच शुरू करदी। सीटी कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। वही रिकवरी एजेंट को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शिकायतकर्ता राजधानी कॉलोनी निवासी रूपक निमोदा ने बताया कि वह आरोहण फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट है। वह मूलरूप से सिवनी बानापुरा लोखर तलाई निवासी है। रूपक बुधवार को दिनभर क्षेत्र से कलेक्शन करने के बाद सोनखेड़ी पहुंचा। जहां करीब शाम साढ़े 6 बजे उसके पास निवास उईके आया आया और बोला कि उसके घर क्यों गया? मैंने मना भी किया, लेकिन उसने एक बात नहीं मानी और जमकर मारपीट की। साथ ही जेब में रखे करीब 70 से 90 हजार रुपए लूट लिए। गांव के लोगों ने उसकी जान बचाई। एजेंट के हाथ, पैर और गर्दन में चोंट आई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी निवास आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की तलाश में रात को पुलिस गांव भी पहुंची।

इनका कहना है।

- Install Android App -

सिटी कोतवाली टीआई प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया आरोहण फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के साथ सोनखेड़ी में आरोपी निवास उश्के ने मारपीट करके रुपए छिनने की घटना सामने आई है। जांच कर रहे हैं।

ये खबर भी देखे।

हरदा छिपाबड़: पुरानी रंजिश में खिरकिया निवासी रोहित ठाकुर पर धारदार हथियार से आरोपी युवकों ने किया बार, इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या का केस दर्ज! तीन आरोपी गिरफ्तार ! देखे पूरी खबर विस्तार से