jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

हरदा: अचानक थमी बस, पीछे से आ टकराई बाइक — बागरुल के पास हादसे में युवक घायल!

हरदा। सड़क पर एक पल की चूक भारी पड़ गई।आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे हरदा-इंदौर मार्ग पर ग्राम बागरुल के पास एक तेज रफ्तार दिनचर्या अचानक हादसे में बदल गई।

बैतूल जिले के महोदा निवासी सुखलाल पिता मुन्ना उईके अपनी मोटरसाइकिल से हंडिया की ओर बढ़ रहे थे। आगे चल रही यादव बस (MP 13 ZX 5041) जैसे ही सवारियां उतारने के लिए रुकी, पीछे आ रहे सुखलाल को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी बाइक (MP 47 ZA 6979) बस में जा घुसी।

- Install Android App -

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुखलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सतर्कता और दूरी बनाए रखने की अहमियत को याद दिलाता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।