jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

हरदा: शहर के डॉक्टर भरत काटकर पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप, मरीज की स्थिति गंभीर !

हरदा। मंगलवार को जिला जनसुनवाई में रहटगांव निवासी एक महिला ने एक शिकायती आवेदन जिला कलेक्टर को दिया। आवेदन में शहर के डॉक्टर भरत कुमार काटकर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके जीजा शेष नारायण राठौर टिमरनी निवासी उनके पेट में दर्द था। उसके बाद उनको डॉक्टर भरत काटकर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच में उनको अपेंडिस्क बताया और उनको भगवती नर्सिंग होम में एडमिट करवाया। उनको इलाज में 50 हजार रुपए लग गए। उनको 25 सितंबर तक भर्ती रखा । उसके बाद उनको हरी उल्टियां होने लगी और दस्त लग रहे। तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उनको इंदौर लेकर गए। जहाँ डॉक्टर ने बताया कि उनके पेट की आंतो को गलत तरीके से सिला गया। वर्तमान में मरीज की तबीयत बहुत खराब है। महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसके जीजा बहुत गरीब है। डॉक्टर के गलत इलाज से उनकी जान खतरे में है। इसलिए डॉक्टर पर कार्यवाही की जाए।

- Install Android App -

◆ इनका कहना है – 

मरीज का आपरेशन किया था। उसके अपेंडिक्स में पस बन गया था। इसलिए पेट काटकर उसका आपरेशन किया। इन्फेक्शन के चलते मरीज की तबीयत बिगड़ी। मैंने पहले भी बहुत लोगो का ईलाज किया लापरवाही जेसी कोई बात नही आरोप झूठे हैं ।

-डॉक्टर भरत काटकर हरदा