jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण

हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम,

हरदा / जिले में सिविल डिफेन्स के तहत नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार 16 मई को रहटगांव, 17 मई को खिरकिया, 18 मई को सिराली, 19 मई को हंडिया तथा 20 मई को हरदा में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिये है। उन्होने निर्देशित किया है कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सीईओ भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार 16 मई को रहटगांव तहसील में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्रीमती रेखा गुजरे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 17 मई को खिरकिया में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्रीमती लवीना घाघरे तथा 18 मई को सिराली में आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्री रामकुमार झरवडे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिये हंडिया में 19 मई को आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्री वीरेन्द्र उईके तथा हरदा में 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण के लिये तहसीलदार श्री राजेन्द्र पंवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।