jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Harda: CM helpline में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रति सप्ताह अपनी निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को सभी स्वास्थ्य संस्थाओं की सेफ्टी ऑडिट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है, वे जिम्मेदारी के साथ सौंपे गये कार्यों को पूर्ण करें। बैठक में उन्होने औचक निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और चिकित्सालय में नियमित साफ-सफाई के निर्देश सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को दिये। उन्होने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जिले के पेट्रोल पम्पों व खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये।