jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने हृदय अभियान की समीक्षा की

हरदा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में हृदय अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत पंजीयन किया जाए तथा स्कूल जाने योग्य सभी बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएं और प्रयास किया जाए कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटे नहीं। उन्होने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय अमले के माध्यम से एक बार फिर से गांव-गांव में विस्तृत सर्वे करें तथा ऐसे ग्रामीणों को चिन्हित करें, जो अभी तक शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं ले पा रहें हैं। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि ऐसे परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व टीकाकरण जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

- Install Android App -

हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित संस्थागत प्रसव की व्यवस्था करें।

कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में निर्देश दिये कि स्वास्थ विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान कम से कम तीन बार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। हाई रिस्क वाली महिलाओं को पहले से ही चिन्हित कर उनके सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं में जिनकी समग्र आईडी नहीं है, उनकी आईडी बनवाएं तथा जिन महिलाओं के खाते बैंकों में नहीं खुले है, उनके खाते खुलवाए जाएं ताकि शासन की योजनाओं के तहत इन महिलाओं को दी जाने वाली राशि इनके खातों में जमा की जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, डी.पी.सी श्री बलवन्त पटेल के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका मिशन, वन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।