jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा , कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्थित नागरिकों की समस्याए सुनी । इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय और एस डी एम हरदा श्री कुमार शानू देवड़िया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई कार्यक्रम में खेड़ीपुरा निवासी लल्लू घागरे ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि उसकी पैतृक कृषिभूमि पर गांव के ही किसी अन्य ग्रामीण द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिस पर उन्होंने तहसीलदार हरदा को आवेदक को उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए निर्देश दिए।

ग्राम पिपलिया कला निवासी रेवाशंकर ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि ना मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होंने तहसीलदार टिमरनी को निर्देश दिए कि प्रकरण की जांच कर आवेदक की पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाया जाए।

- Install Android App -

हरदा निवासी राजेश अग्रवाल ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर शिकायत की कि पैरासिटी कॉलोनी में उसके द्वारा प्लॉट क्रय किया गया था। कालोनी में अभी तक मूलभूत सुविधाएं कोलोनाइजर द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है, कलेक्टर श्री सिंह ने एस डी एम हरदा को इस मामले की जांच कर आवश्यक करवाई करने के निर्देश दिए।

एक अन्य आवेदक ओम प्रकाश माली निवासी सेनगुड माल ने अपनी सोयाबीन की फसल खराब होने पर फसल बीमा योजना का लाभ ना मिलने की शिकायत कलेक्टर श्री सिंह से की, जिस पर उन्होंने हरदा एस डी एम को मामले की जांच कर आवेदक की पात्रता के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।