jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

हरदा: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा और एसडीएम श्री संजीव नागू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

ग्राम सिरकम्बा के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि उनके गांव में नये विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य काफी समय से लंबित है, जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के संबंध में निर्देश दिये।

- Install Android App -

हरदा निवासी खेमचन्द कपूर ने कलेक्टर श्री सिंह को शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। दीपगांव खुर्द निवासी प्रीति काजवे ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि उसकी पति की मृत्यु नहर में पानी में डूबने से लगभग 9 माह पूर्व हुई थी, लेकिन अभी तक उसे बीमा राशि का भुगतान नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक प्रबन्धक को आवेदिका की हर संभव मदद करने के निर्देश दिये।

शालीगराम कारकू निवासी देदला दमामी ने अपनी भूमि से अन्य ग्रामीणों का अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। दशरथ बलाही निवासी रिजगांव ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर अपनी भूमि से संबंधित नक्शा दुरूस्ती की कार्यवाही के लिये अनुरोध किया, जिस पर उन्होने एसडीएम हरदा को एक सप्ताह में नक्शा दुरूस्ती की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।