ब्रेकिंग
उत्तरी हवाओं ने बढाई प्रदेश मे ठंड, अचानक हुई तापमान में गिरावट हंडिया: ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में तेज रफ्तार वाहनों से खतरा: अखातेआम चौराहे पर नही है स्पीड ब्रेक... बेखौब बदमाश : देवास में नकाबपोश बदमाशो ने की पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट,कर्मचारियो को पिस्‍टल अड़ाकर न... दुष्कर्म का प्रयास : महिला ने किया विरोध आरोपी ने गुप्तांग पर चाकू मारा हुआ फरार Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 फरवरी 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news MP: कारोबारी का मासूम बेटा शिवाय गुप्ता मुरैना में मिला, बदमाश बच्चे को छोड़कर भागे हरदा: परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें :  कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक... हरदा के किसान के साथ इंदौर की युवती ने पहले की सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी... Harda: लोहे का धारदार बका लहराते व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार हरदा विद्युत विभाग की लापरवाही जिंदगी की जंग हार गया मासूम, पिता ने भी चार दिन पहले घायल बेटे के सदम...

हरदा: जिला पुलिस ने किया एलबीएस कॉलेज हरदा में संवाद सम्मेलन का आयोजन ! 

सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक गतिविधि विषयों पर किया जागरुक

हरदा। जिला पुलिस हरदा द्वारा एलबीएस कॉलेज हरदा में अपराधों की रोकथाम और जन जागरूकता हेतु एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सायबर अपराध, महिला अपराध, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, यातायात जागरूकता और अनैतिक व्यापार जैसे गंभीर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं को इन अपराधों से बचाव के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अति. पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महबिया, एसडीओपी श्रीमती अर्चना शर्मा, डीएसपी महिला सेल अरूणा सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान, महिला थाना प्रभारी अजना पाटिल पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

इस अवसर पर, नगर रक्षा समिति के सदस्य, एलबीएस कॉलेज के संचालक डॉक्टर राजीव खरे, एवं एलबीएस कॉलेज स्टाफ व कॉलेज की छात्र-छात्राएं सहित लगभग 100 लोग कार्यक्रम मे शामिल हुये ।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

✅ साइबर अपराधों से बचाव: ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय।

✅ महिला एवं बाल सुरक्षा: घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध और बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी जागरूकता।

✅ यातायात नियमों की जानकारी एवं दुर्घटना से बचने के उपाये हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

✅ वीडियो प्रस्तुतिकरण: अपराधों की प्रकृति को समझाने के लिए वीडियो क्लिप्स का प्रदर्शन।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने इस अवसर पर कहा कि “समाज में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और जनता के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”

जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्टॉप को न केवल अपराधों के प्रति सतर्क किया गया बल्कि उन्हें जागरूक नागरिक बनने और पुलिस के साथ सहयोग करने का भी संदेश दिया गया।