jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

हरदा: गौवंश व अन्य पशुओं को सड़कों पर निराश्रित न छोड़ें कलेक्टर श्री जैन ने पशुपालकों से की अपील

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों एवं रास्तों पर आवारा मवेशियों के विचरण करने से आवागमन अवरुद्ध होता है, साथ ही दुर्घटना का भय भी बना रहता है। इस संबंध मुनादी और प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से गौपालकों को सूचित करें। यदि इसके बाद भी पशुपालकों द्वारा मवेशियों को सड़कों पर छोड़ा जाता है, तो ऐसे निराश्रित मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया जाए और इसके बाद गौशाला भेजने की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री जैन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि अपने गौवंश व पशुओं को सड़कों पर निराश्रित न छोड़े। इससे आवागमन अवरूद्ध होता है तथा दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होने बताया कि

- Install Android App -

यदि सड़कों पर निराश्रित मवेशी विचरण करते पाये जाते है तो नगर पालिका द्वारा मवेशियों को कांजीहाउस में बंद कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।